हुडको ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए देश भर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को चिह्नित किया। इस अवसर पर हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष् ठ ने विकास पहलों में पर्यावरण प्रबंधन को एकीकृत करने के महत् व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार व्यवहार के मूल्य को स्थापित करने के लिए हर दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम- “एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” को रेखांकित करते हुए, उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्लास्टिक कचरे के संकट से निपटने के लिए दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प बनाने का आग्रह किया। हुडको के वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों के सदस्यों ने वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया। हरित जीवन को प्रोत्साहित करने और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए, हुडको ने अपने प्रत्येक कर्मचारी को एक पौधा और एक सौर लैंप भी वितरित किया।

ज़रूर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया

   देहरादून: उत्तराखण्‍ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र

तेल-भारी से विविध खिलाड़ी तक, ईआईएल की FY25 ऑर्डर बुक एक नई कहानी बताती है

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 महत्वपूर्ण प्रथम वर्ष बन गया है। गुरुवार को कमाई के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE