हुडको ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए देश भर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को चिह्नित किया। इस अवसर पर हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष् ठ ने विकास पहलों में पर्यावरण प्रबंधन को एकीकृत करने के महत् व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार व्यवहार के मूल्य को स्थापित करने के लिए हर दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम- “एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” को रेखांकित करते हुए, उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्लास्टिक कचरे के संकट से निपटने के लिए दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प बनाने का आग्रह किया। हुडको के वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों के सदस्यों ने वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया। हरित जीवन को प्रोत्साहित करने और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए, हुडको ने अपने प्रत्येक कर्मचारी को एक पौधा और एक सौर लैंप भी वितरित किया।

ज़रूर पढ़ें

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र में दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट एसपीवी सीगल इंडिया लिमिटेड और द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपे

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 09 जनवरी 2026 को टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने लिखी संघर्ष से सफलता तक की कहानी आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा बनी ताकत दिल्ली से जौनपुर तक का सफर पहले

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की

प्रधान मंत्री आवास, नई दिल्ली में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE