एक झटके में खुल गई इंजीनियरिंग की किस्मत, मिली ऐश्वर्या की फिल्म

एक झटके में खुल गई इंजीनियरिंग की किस्मत, मिली ऐश्वर्या की फिल्म

[ad_1]
नई दिल्ली. दिव्य प्रकाश दुबे  हरदोई, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी जैसे शहरों में बड़े हुए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे से एमबीए किया. उन्हें एक बड़ी कंपनी में नौकरी भी लग गई और साथ-ही-साथ वह कहानियां लिखना भी शुरू किया, जो बाद में प्रकाशित भी हुईं.

वहीं, दिव्य को लेखनी में सबसे बड़ी सफलता तब मिली, जब उनके हाथ विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन- 1’ और ‘पोन्नियिन सेलवन- 2’ लगी. हाल ही में, आजतक को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग से रायटर और फिर स्क्रिप्ट रायटर तक के सफर पर बातचीत की.

दिव्य ने बताया कि उनके लिए पिछले 10 साल से अब तक सब कुछ सपने की तरह लगता है. उन्होंने बताया कि मणिरत्नम की फिल्मों के लिए लिखना उनके औकात से बाहर की बात थी, लेकिन आज ये सब कुछ संभव हो गया. बता दें, पीएस 1 और 2 के लिए उन्होंने हिंदी डायलॉग लिखे हैं, जिनकी काफी तारीफ भी हो रही है. (फोटो साभारः Instagram @authordivyaprakash)

उन्होंने ये भी बताया कि इंजीनियरिंग का बंदा हूं, शनिवार और रविवार को जब वक्त मिलता था तो लिखता था, फिर उनकी किताबें प्रकाशित होने लगी तो उन्हें थोड़ी पहचान मिली और उनकी किताबों की वजह से ही उन्हें पीएस 1 और 2 भी मिली. उन्होंने कहा कि एक लिट्रेचर फेस्ट में उनकी मुलाकात फिल्म ‘गुरू’ लिखने वाले विजय कृष्ण आचार्य से हुई और उन्होंने उनका नंबर ले लिया, लेकिन दिव्य उनका नंबर नहीं ले पाया.

एक दिन दिव्य के पास विजय का फोन आया और उन्होंने कहा कि एक फिल्म के लिए तुम लिखे दो, बहुत अच्छे लोग हैं, मेरे पास वक्त नहीं है वरना मैं ही लिख देता. उस वक्त तक उन्हें नहीं बताया गया था कि वह मणिरत्नम की फिल्म है. उन्हें बस यही बताया गया कि ‘चेन्नई से कॉल आएगा…’ और ऐसा ही हुआ और इस तरह उन्हें ये फिल्म मिल गई. पीएस- 2 रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 4 दिन के अंदर इस फिल्म की झोली में 400 करोड़ आ चुके हैं.

[ad_2]

Source link

ज़रूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएँ और ज्ञान-संपदा निहित हैं – लोकरंजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में वार्षिकोत्सव एवं छात्रावास दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के

प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया।

यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

उज्जैन। आज दिनांक ०२-०५-२०२६ को वैदिक विज्ञान केन्‍द्र, का.हि.वि.वि. एवं महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्‍त तत्‍त्‍वावधान में

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE