29/10/2026 09:03 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

नगा संस्कृति जीवंतता, शौर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्याय है: प्रधानमंत्री

नागालैंड सरकार के पीएचईडी और सहकारिता मंत्री श्री जैकब झिमोमी के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “जी20 कार्यक्रमों में से एक के दौरान, शानदार नगा संस्कृति को एक अच्छे ट्वीट थ्रेड के जरिये दिखाया गया है। नगा संस्कृति जीवंतता, शौर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्याय है।” एक ट्वीट थ्रेड में श्री जैकब झिमोमी ने कोहिमा, नगालैंड में जी-20 के सभी प्रतिनिधियों का पूरे दिल से स्वागत करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जावान नगा भाइयों और बहनों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नगा नृत्य से प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “जी20 कार्यक्रमों में से एक के दौरान शानदार नगा संस्कृति को एक अच्छे ट्वीट थ्रेड के जरिये दिखाया गया है। नगा संस्कृति जीवंतता, शौर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्याय है।”

 

पिछली खबर ट्राई ने सेवा की गुणवत्ता पर विनियम की समीक्षा के... अगली खबर दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE