15/09/2026 12:41 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रजनी ढौंडियाल जोशी सम्मानित

नई दिल्ली। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे समाजसेवियों को शुक्रवार को जिला सभागार, गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र मांदड़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इसी क्रम में ‘शिक्षा से शिखर तक’ की संस्थापक निदेशक एवं समाजसेवी श्रीमती रजनी ढौंडियाल जोशी को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। रजनी ढौंडियाल जोशी पिछले कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, जरूरतमंद बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य ‘निरक्षरता से साक्षरता की ओर’ तथा वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री रविन्द्र मांदड़ ने सभी समाजसेवियों से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं जनसेवा के प्रयासों के बारे में लोगों को जानकारी देना है।

पिछली खबर 'नई दिल्ली डिक्लेरेशन' आर्थिक निर्भरता घटाने, नई तकनीक अपनाने और...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE