स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने की शिरकत सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।
गाजियाबाद (दयाल शर्मा) राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता की पूज्य माताजी स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता जी (पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता जी, लक्ष्मी सेफ वाले) की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर को नवयुग मार्केट स्थित उनके निवास पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, सरदार बलप्रीत सिंह, पवन शर्मा, आशुतोष, धर्मेंद्र, पंडित अशोक भारतीय, पार्षद हिमांशु शर्मा, नरेश सिंघानिया, नरेश बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ‘बालू’, अंकुर गोयल ‘बंटी’, नवीन गुप्ता, सीमा गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, अयांश गुप्ता समेत परिवार के सदस्य, व्यापारी वर्ग एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शकुंतला गुप्ता जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। भंडारे के सफल आयोजन में परिजनों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

