आरईसी ने पंप भंडारण परियोजनाओं के लिए केरल सरकार के साथ ₹18,360 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

आरईसी लिमिटेडविद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसीने केरल में पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) के सहयोग और वित्तपोषण के लिए केरल सरकार के ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (ईएमसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहतआरईसी का अगले पांच वर्षों में केरल में पीएसपी खंड में 18,360 करोड़ रुपये का वित्तपोषण करने का इरादा है। शिखर सम्मेलन के दौरान आरईसी के कार्यकारी निदेशक श्री सौरभ रस्तोगी और ईएमसी के संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार ने सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर केरल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (विद्युत) श्री के आर ज्योतिलालआईएएसआरईसीकेरल के सीपीएम श्री एम उदय कुमार और ईएमसी तथा केरल सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केरल सरकार 12-13 मार्च, 2025 को कोच्चि में वैश्विक हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यह आयोजन केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) और ऊर्जा प्रबंधन केंद्र (ईएमसी) द्वारा समर्थित है। ऊर्जा प्रबंधन केंद्रकेरल सरकार के विद्युत विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE