रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका मार्गदर्शन लिया।
रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी के संपूर्ण जीवन को राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया। उन्होंने आडवाणी के जीवन को प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेता, भारत रत्न आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर मिला। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण की एक अनुपम मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदा प्राप्त होता रहे! लालकृष्ण आडवाणी के अलावा, रेखा गुप्ता ने भाजपा के संस्थापक सदस्य विजय कुमार मल्होत्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी विजय कुमार मल्होत्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज एवं राजनीति के लिए सदैव मूल्यवान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आपका स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन पाकर मैं स्वयं को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE