जमीनी स्तर पर सैनिकों का कोई विकल्प नहीं: सीडीएस जनरल चौहान

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि जमीनी स्तर पर सैनिकों का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि प्रौद्योगिकी केवल क्षमता बढ़ाने वाली हो सकती है लेकिन यह लोगों की जगह नहीं ले सकती। ‘रायसीना डायलॉग’ को संबोधित करते हुए जनरल चौहान ने नये दौर के संघर्षों से निपटने के तरीकों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ अलग-अलग तरह के युद्ध से निपटने के लिए सैन्य कर्मियों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करना देश के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुसांस्कृतिक, बहुधार्मिक और बहुजातीय देश के लिए गलत सूचना और आंतरिक कलह एक बड़ी चुनौती हो सकती है। जनरल चौहान ‘वर्सेज एंड वॉर्स: नेविगेटिंग हाइब्रिड थिएटर्स’ नामक सत्र को संबोधित कर रहे थे। सीडीएस ने साइबर स्पेस, दुष्प्रचार और आर्थिक दबाव को भी समकालीन युद्ध के आवश्यक तत्व बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वैश्विक सुरक्षा माहौल में दो चुनौतियां हैं-एक है अनिश्चितता और दूसरी है तेज़ी से होने वाला बदलाव।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों को अलग-अलग तरह के युद्ध के साथ-साथ पारंपरिक युद्ध के लिए प्रशिक्षित करना है।’’ जनरल चौहान ने कहा कि तकनीक सिर्फ़ क्षमता बढ़ाने का काम कर सकती है, लेकिन यह लोगों की जगह नहीं ले सकती। सीडीएस ने नए दौर के युद्ध क्षेत्रों के बारे में भी बात की।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE