ट्राई ने सेवा की गुणवत्ता पर विनियम की समीक्षा के लिए टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाई

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 24-02-2023 को सेवागुणवत्ता (मीटरिंग और बिलिंग में सटीकता के लिए अभ्यास संहिता) विनियम, 2023 की समीक्षा पर प्रारूप विनियम तथा इस विनियम के लिए प्रारूप दिशानिर्देश जारी किए थे। इस पर हितधारकों द्वारा टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07-04-2023 थी। टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के संबंध में हितधारक और उद्योग संघ से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए प्रारूप नियमों तथा इस विनियमन के प्रारूप दिशानिर्देशों पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 3 सप्ताह यानी 01 मई 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो तो अच्छा,श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई को ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in   पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए श्री तेजपालसिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in  या टेलीफोन नंबर +91-11-2323-3602 पर संपर्क किया जा सकता है।
ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE