पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत नेटवर्क योजना समूह की 94वीं बैठक में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया

मेट्रो रेल और नागरिक उड्डयन क्षेत्रों में प्रमुख बुनियादी ढाँचा प्रस्तावों का मूल्यांकन करने के लिए आज नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की 94वीं बैठक आयोजित की गई। परियोजनाओं का मूल्यांकन पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (पीएमजीएस एनएमपी) के सिद्धांतों के साथ संरेखण के लिए किया गया था, जिसमें लॉजिस्टिक्स दक्षता और सामाजिक-आर्थिक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए मल्टीमॉडल संपर्क, लास्ट-माइल एकीकरण और इंटरमॉडल समन्वय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
कुल पाँच बुनियादी ढाँचा प्रस्तावों
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा प्रस्तावित चार मेट्रो रेल परियोजनाएँ, और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एम सीए) द्वारा प्रस्तावित एक ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डा परियोजना का मूल्यांकन किया गया। इन पहलों से यात्रा के समय में कमी आने, शहरी भीड़भाड़ को कम करने और संबंधित क्षेत्रों में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
मूल्यांकित परियोजनाएं:
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए)
  1. एरोसिटी से आईजीडी टी-1 तक मेट्रो लाइन का विस्तार:
एयरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे का इंदिरा गांधी डोमेस्टिक टर्मिनल-1 (आईजीडी टी-1) तक 2.16 किलोमीटर भूमिगत विस्तार प्रस्तावित किया गया है। इसमें आईजीडी टी-1 पर एक नए मेट्रो स्टेशन का विकास शामिल है और यह तुगलकाबाद, खानपुर, साकेत, महरौली और वसंत कुंज सहित प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को जोड़ेगा। विस्तार से हवाई अड्डे तक पहुंच और क्षेत्रीय पारगमन में, विशेषरूप से फरीदाबाद से तुगलकाबाद इंटरचेंज के माध्यम से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुधार होगा।
एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे का इंदिरा गांधी घरेलू टर्मिनल-1 (आईजीडी टी-1) तक 2.16 किलोमीटर भूमिगत विस्तार प्रस्तावित किया गया है। इसमें आईजीडी टी-1 पर एक नया मेट्रो स्टेशन विकसित करना शामिल है और यह तुगलकाबाद, खानपुर, साकेत, महरौली और वसंत कुंज सहित प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को जोड़ेगा। विस्तार से हवाई अड्डे तक पहुंच और क्षेत्रीय पारगमन में, विशेषरूप से फरीदाबाद से तुगलकाबाद इंटरचेंज के माध्यम से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुधार होगा।
  1. लाइन 8 (मैजेंटा लाइनका विस्ताररामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक: यह 9.913 किलोमीटर का पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो गलियारा सेंट्रल विस्टा, इंडिया गेट, प्रगति मैदान, समर स्मारक, दिल्ली उच्च न्यायालय, शिवाजी स्टेडियम और अन्य जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़ेगा। इंडिया गेट पर प्रस्तावित स्टेशन आगंतुकों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प प्रदान करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य निजी वाहनों और इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) पर निर्भरता को कम करना है, जबकि टिकाऊ, स्वच्छ शहरी गतिशीलता को प्रोत्साहन देना है।
  2. लाइन 10 (गोल्डन लाइनका विस्तारतुगलकाबाद से कालिंदी कुंजप्रस्तावित 9 किलोमीटर का एलिवेटेड गलियारे अली गांव, आली विहार और मदनपुर खादर से होकर गुजरेगा। यह वायलेट और मैजेंटा लाइनों को जोड़ने वाली मौजूदा मैजेंटा लाइन के साथ कालिंदी कुंज में एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करेगा। यह गलियारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बाकी हिस्सों के बीच हवाई अड्डे की पहुंच और संपर्क में सुधार करेगा, जिससे यात्रा सुविधा और कम्यूटर दक्षता बढ़ेगी।
  3. नोएडा सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क वीग्रेटर नोएडा तक मेट्रो कॉरिडोर: कुल 17.435 किलोमीटर (नोएडा में 7.263 किलोमीटर और ग्रेटर नोएडा में 10.172 किलोमीटर) की लंबाई को शामिल करते हुए, यह परियोजना नोएडा को सीधे नए विकसित ग्रेटर नोएडा वेस्ट टाउनशिप से जोड़ेगी। इससे ग्रेटर नोएडा के विस्तारित शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए)
  1. बूंदीकोटा (राजस्थानमें ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का विकासकोटा क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एमओसीए ने लगभग 400 एकड़ में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का प्रस्ताव रखा है। यह हवाई अड्डा ए321-200 प्रकार के विमानों को समायोजित करेगा और इसमें एक आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग होगी, जिसमें व्यस्त समय के दौरान 500 आगमन और 500 प्रस्थान की क्षमता होगी। अतिरिक्त बुनियादी ढांचे में रनवे, एप्रन, टैक्सीवे, आइसोलेशन बे, तकनीकी ब्लॉक, एटीसी टॉवर, फायर स्टेशन और सहायक सुविधाएं शामिल होंगी। हवाई अड्डे से आर्थिक विकास, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावना है और इससे विशेष रूप से लाखों छात्रों और परिवारों को लाभ होगा जो कोटा की यात्रा करते हैं – जो अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र है।
बैठक की अध्यक्षता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव श्री पंकज कुमार ने की।
ज़रूर पढ़ें

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE