फ्रांस और भारत वास्तव में वैश्विक भलाई के लिए कार्य करने वाले मित्र, सहयोगी तथा जीवंत लोकतांत्रिक देश हैं: पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत तथा फ्रांस के संबंधों को उच्च स्तर पर लेकर गए: श्री गोयल
नेताओं और जनता के बीच मित्रता होना वैश्विक भलाई के लिए अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करने की क्षमता प्रदान करता है: श्री गोयल
भारत और फ्रांस के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और निवेश में विस्तार हुआ है: श्री गोयल
भारत, विश्व को स्तर, गति एवं कौशल प्रदान करता है: श्री गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज फ्रांस के पेरिस में आयोजित भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत वास्तव में वैश्विक भलाई के लिए कार्यरत मित्र, सहयोगी तथा जीवंत लोकतांत्रिक देश रहे हैं, जो वैश्विक भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

श्री पीयूष गोयल ने कहा कि फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के बीच उस रणनीतिक साझेदारी को सशक्त किया है, जो अब अपने 25 वर्ष पूरे कर चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और निवेश में विस्तारित जुड़ाव के साथ-साथ भारत-फ्रांस संबंधों को उच्च स्तर पर लेकर आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं और जनता के बीच मित्रता होना वैश्विक भलाई के लिए अधिक से अधिक उपलब्धि हासिल करने की क्षमता प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों ही स्थिर वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के लिए चिंता साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर आम सहमति बनाने तथा सहयोग करने में विश्वास रखते हैं। श्री गोयल ने कहा कि दोनों देशों के व्यवसायिक अग्रणियों तथा फ्रांस में भारतीय समुदाय ने व्यापारिक एवं आर्थिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किये हैं। इसके परिणामस्वरूप ही भारत व फ्रांस के बीच मित्रता तथा विश्वास के बंधन को और मजबूती प्राप्त हुई है।

श्री गोयल ने इस बात की सराहना की कि भारत से विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के उद्योगपतियों ने व्यवसायिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत के उद्योगपति एक ऐसी अर्थव्यवस्था में व्यापारिक गतिविधियों को पूरा करने और आगे बढ़ने के अपने अनुभव साझा करेंगे, जो तेजी से बढ़ रही है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों ही क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत काल या भारत का स्वर्ण युग कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह समय अवसरों का एक विशाल डेल्टा बनाता है जो भारत के वैश्विक आर्थिक इतिहास में अब तक कभी नहीं देखा गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इस संबंध में महत्वपूर्ण प्रबंधकीय एवं तकनीकी कौशल तथा प्रतिभाओं के विशाल पूल के साथ भारत के महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय लाभांश का उदाहरण भी दिया।

श्री पीयूष गोयल ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारतीय नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है और इसी कारण भारत आकांक्षाओं से भरे एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में उपलब्ध सहज डिजिटल कनेक्टिविटी ने इस काम में सहायता की है और भारत अब दुनिया भर के व्यवसायों के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, विश्व को स्तर, गति एवं कौशल प्रदान करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, तेजी से अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों का विस्तार कर रहा है और पिछले 2 वर्षों में वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात में बहुत शीघ्रता से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के निर्यात में वृद्धि अपने उच्च विकास पथ पर जारी रहने की आशा व्यक्त की गई है। श्री गोयल ने यह भी कहा कि देश में संचालन व क्रियान्वयन को सशक्त करने के लिए भारत के पास इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया भर से रक्षा क्षेत्र में निवेश एवं प्रौद्योगिकी को आकर्षित कर रहा है क्योंकि स्वदेशी विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि नवाचार और प्रौद्योगिकी भारत में विकास को एक नया विस्तृत मार्ग दिखा रहे हैं, जिसके मूल में स्थिरता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हरित अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और निवेश के लिए बड़े पैमाने पर जोर देने वाले क्षेत्र के रूप में उभर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके अलावा सरकार भारत में लैंगिक बराबरी और लैंगिक समानता पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई गुना व्यापार तथा निवेश के साथ त्वरित गति से अपने संबंधों को बातचीत के माध्यम से बढ़ावा देना जारी रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि “जब आप भारत की विकास यात्रा से जुड़ते हैं, तो भारत आपको विकास की गारंटी देता है।”

ज़रूर पढ़ें

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र में दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट एसपीवी सीगल इंडिया लिमिटेड और द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपे

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 09 जनवरी 2026 को टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने लिखी संघर्ष से सफलता तक की कहानी आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा बनी ताकत दिल्ली से जौनपुर तक का सफर पहले

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की

प्रधान मंत्री आवास, नई दिल्ली में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE