नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के साथ सभी मौसम में जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) के श्रीनगर-बनिहाल सेक्शन का निरीक्षण किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JNAX.jpgकेंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री (डॉ.) वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त) तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर के बीच सभी मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) के श्रीनगर-बनिहाल सेक्शन का निरीक्षण किया। जम्मू और श्रीनगर के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 35,000 करोड़ रुपए की लागत से तीन कोरिडोर बनाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गग जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल और आगे श्रीनगर तक के पहले कोरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल तक का सेक्शन शामिल है। 250 किलोमीटर लंबी यह सड़क 16,000 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। इसमें से 210 किलोमीटर का चार लेन का मार्ग पूरा हो गया है, जिसमें 21.5 किलोमीटर की 10 सुरंगें शामिल हैं। इस सड़क का चार लेन का डिजाइन जियो-टेक्नीकल तथा जियोलॉजिकल जांच के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि इस क्षेत्र में संभावित भू-स्खलन से निपटा जा सके। जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित तथा सहज बनाने के लिए क्रैश बेरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इस मार्ग के बनने से जम्मू और श्रीनगर के बीच सभी मौसम में कनेक्टिविटी होगी। श्रीनगर से जम्मू का यात्रा समय 9-10 घंटे से कम होकर 4-5 घंटे रह जाएगा। जून 2024 तक रामबन और बनिहाल के बीच 40 किलोमीटर की चार लेन सड़क का केरिज-वे तैयार हो जाएगा, जिससे श्रीनगर के आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

ज़रूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएँ और ज्ञान-संपदा निहित हैं – लोकरंजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में वार्षिकोत्सव एवं छात्रावास दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के

प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया।

यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

उज्जैन। आज दिनांक ०२-०५-२०२६ को वैदिक विज्ञान केन्‍द्र, का.हि.वि.वि. एवं महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्‍त तत्‍त्‍वावधान में

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE