केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

सीएम गुप्ता ने अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन करके स्‍वयं को भाग्यशाली बताया। केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उन्‍होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि बाबा हमें इतनी शक्ति दें कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में विकसित भारत और विकसित दिल्ली का लक्ष्य हासिल कर सकें और आशा है कि बाबा केदार मुझे दिल्ली के विकास के लिए काम करने की शक्ति देंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के पवित्र स्‍थानों की यात्रा कर रही हैं। रविवार को सीएम गुप्ता ने हरिद्वार में गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और यमुना नदी को साफ करने का संकल्प लिया ताकि लोग भी ऐसा कर सकें।  सीएम गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की अनुभूति है। कल दिल्ली में सरकार के 100 दिन पूरे हुए। कल हमने यमुना नदी में आरती की और आज गंगा में डुबकी लगाने के बाद मुझे वाकई ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में विकास की गति अब और तेज होगी। उन्‍होंने कहा कि मुझे जिम्मेदारी का अहसास है और दिल्ली जो कई सालों से कष्ट झेल रही है, अब हमारी सरकार की जिम्मेदारी है कि दिल्ली आगे बढ़े और यह विश्‍वास दिलाती हूं कि दिल्‍ली के  लोगों की जो भी आकांक्षाएं हैं, हम सब मिलकर उन्हें पूरा कर सकेंगे।

ज़रूर पढ़ें

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE