एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया

एसजेवीएन ने विश्‍व पर्यावरण दिवस 2025 शिमला के कॉरपोरेट मुख्यालय तथा अपनी सभी परियोजनाओं में मनाया। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) श्री अजय कुमार शर्मा ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन प्रकृति को पोषित करने तथा पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की रक्षा और बढ़ावा देने की दिशा में योगदान देना जारी रखना चाहिए क्योंकि यह एक स्थायी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कॉर्पोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, ओरिगामी प्रतियोगिता और बेस्ट-आउट-ऑफ-प्लास्टिक वेस्ट प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री चंदर शेखर यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पर्यावरण प्रबंधन के प्रतीक के रूप में, गणमान्य व्यक्तियों को पौधे वितरित किए गए, जो हरित जीवन के संदेश को बढ़ावा देते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है, साथ ही वैश्विक नारा “एक साथ हम #BeatPlasticPollution कर सकते हैं” है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एसजेवीएन ने ई-कचरा संग्रहण अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षित एवं जिम् मेदार निपटान के लिए लगभग 30 किलोग्राम इलेक् ट्रॉनिक कचरे का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE