विश्व पर्यावरण दिवस पर अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा भव्य आयोजन, कलाकारों और पत्रकारों को ‘अमर संदेश सम्मान-2025’ से किया गया सम्मानित

“पर्यावरण संरक्षण केवल संकल्प नहीं, जीवनशैली बनानी होगी” – श्याम जाजू

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब के डिप्टी चेयरमैन हॉल में अमर संदेश समाचार पत्र ग्रुप द्वारा एक प्रभावशाली ‘पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी’, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘अमर संदेश सम्मान-2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों, कलाकारों और पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आईएएस कुलानंद जोशी, कांग्रेस नेता हरिपाल रावत, भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह राणा, लोकगायिका कल्पना चौहान, केंद्रीय सचिवालय संगठन नेता उदित आर्य तथा माताश्री देवभूमि परिवार के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह से हुआ। अमर संदेश ग्रुप के मुख्य संपादक अमरचंद, संयोजिका निम्मी ठाकुर, सुजीत ठाकुर एवं मोहन सिंह रावत आदि ने मंचासीन अतिथियों श्याम जाजू, हरिपाल रावत, उदित आर्य, कुलानंद जोशी, अर्जुन सिंह राणा, श्रीमती कल्पना चौहान, आदरणीय माता जी का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व पौधगमला भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संपादक अमरचंद ने कहा: “पर्यावरण हमारे भविष्य की बुनियाद है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना केवल सरकारों या संगठनों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अमर संदेश समाचार पत्र जनजागरूकता को अपनी प्राथमिक भूमिका मानता है। यह आयोजन हमारे समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एकजुट करने का प्रयास है।” गोष्ठी में वक्ताओं ने वैश्विक पर्यावरण संकट, हिमालयी पारिस्थितिकी पर खतरे, उत्तराखंड की पर्यावरणीय चुनौतियों और स्थानीय समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार चंद्र मोहन पपनैं, यूट्यूबर रामसिंह तोमर, संगीतकार राजेंद्र चौहान, रंगकर्मी हेम पंत, लोकगायक शिवदत्त पंत आदि ने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि श्याम जाजू ने कहा— “उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में पर्यावरण केवल जीवनशैली नहीं, एक आस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा समेत अनेक नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। पेड़ों के संरक्षण हेतु ‘गिफ्ट ए प्लांट’ जैसी पहलें समाज को नई दिशा दे रही हैं। पर्यावरण संरक्षण हेतु ऐसी संगोष्ठियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायिका कल्पना चौहान, आशा नेगी, नीम भंडारी, मौनी झा वैदेही, राम सिंह तोमर, बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका,मधु बेरिया शाह, आदि ने लोकगीतों और पर्यावरण आधारित रचनाओं से समां बांधा। दीपिका ट्रस्ट से जुड़े बच्चों ने ‘बस अब और नहीं’ नामक लघु नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण व स्वच्छता पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, रंगकर्म और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को ‘संस्कृति सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित नामों में सुदीप ठाकुर, अनिल पंत, योगेश भट्ट, खुशाल जीना, सुनील नेगी, राजू बोरा, पदमेंद्र रावत, नीमा भंडारी, मधु बेरिया साह, आशा नेगी, राम सिंह तोमर, हेम पंत आदि प्रमुख रहे। आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया और अनेक समाजसेवियों के आर्थिक सहयोग की सराहना की गई। मंच संचालन राज चावला द्वारा किया गया।      अमर संदेश समाचार पत्र ग्रुप द्वारा किया गया यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रभावशाली जनसंदेश और जनभागीदारी का प्रतीक बनकर उभरा।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE