बलिदान की भावना का सम्मान: आरईसी ने पूर्व सैनिकों के बच्चों, शहीदों के परिवारों और युद्ध विधवाओं के कल्याण के लिए ₹20 करोड़ की सीएसआर सहायता प्रदान की

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी, ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शाखा, आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) में ₹20 करोड़ का योगदान दिया है। यह अनुदान सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों, शहीदों और युद्ध विधवाओं के 16,667 बच्चों की शिक्षा में सहायता करेगा। इस योगदान को नई दिल्ली में आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) श्री प्रदीप फेलोज और केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया। पिछले दो वित्तीय वर्षों में, आरईसी फाउंडेशन ने एएफएफडीएफ को ₹30 करोड़ का सहयोग दिया है। यह पहल सार्थक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समता के प्रति आरईसी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ज़रूर पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर नेहा फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन के इतिहास और वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नेहा फाउंडेशन एनजीओ* द्वारा

प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।

पटना। बिहार में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में प्रशासनिक स्तर पर कथित उदासीनता को लेकर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE