गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम ने अपने दिव्य बाण से राक्षसी ताड़का का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया

गाजियाबाद : (दयाल शर्मा )रामायण कला संगम समिति लाजपत नगर शानी चौक साहिबाबाद द्वारा आयोजित रामलीला में ताड़का वध का भव्य मंचन किया गया। कथा प्रसंग के अनुसार, गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम ने अपने दिव्य बाण से राक्षसी ताड़का का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया।

ताड़का के प्रवेश के साथ ही मंच पर रोमांचक वातावरण बन गया। मंच पर प्रकाश और ध्वनि प्रभावों ने दृश्य को और जीवंत कर दिया। जब श्रीराम ने बाण चलाकर ताड़का का अंत किया, 55 फुट के पुतले का दहन के साथ ही लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

इस प्रसंग के माध्यम से रामलीला ने संदेश दिया कि अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य और धर्म की जीत निश्चित है। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की भरपूर सराहना की और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पूरे मंचन का आनंद लिया।


रामलीला में पधारे अतिथियो श्री आलोक शर्मा मंडल अध्यक्ष, आशीष चौधरी महानगर उपाध्यक्ष, रोबिन भड़ाना मंडल अध्यक्ष लाजपत नगर, हर्ष झा महामंत्री वसुंधरा, शंकर मित्तल उपहारफर्नीचर, ठाकुर पंकज सिंह, प्रवेश टॉक मंडल उपाध्यक्ष, प्रवीण कसाना, जतिन पंडित, मयंक वर्मा प्रेम जी ज्वैल्स, अलाउद्दीन खान समाजसेवी, का रामायण कला संगम समिति के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला ने सोल एवं पटका पहना कर सभी का धन्यवाद किया । उसके बाद उसके बाद दीप प्रज्वलित कर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया । रामलीला में मौजूद अध्यक्ष बिक्रम सिंह बैंसला, संरक्षक ईश्वर त्यागी, महासचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष के के सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, सचिव सालिकराम, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, मुदित त्यागी, रविंद्र भाटी, सुरेश कसाना , विनय कुमार, रविंद्र बालियान , प्रशांत पटेल, अनिल सिरोही , विजेंद्र सिंह, संदीप बंसल, पंकज गोयल, संदीप बंसल, दीपक कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, विनोद बालियान, विकास यादव, अमित अरोड़ा, विनोद बालियान, चेतन ठाकुर, रोहित गुप्ता, निशांत कौशिक, उमेश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रवीण कसाना, आशीष पंडित, रोहित गुप्ता, उमेश गुप्ता, आशीष जैन शैलेन्द्र पल, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE