पीएम मोदी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कर रही प्रयास – मुख्यमंत्री सैनी

चण्डीगढ, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगपति देश में औद्योगिक क्रांति लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वर्ष 2029 तक देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को चण्डीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर निवास पर ओएसडी तरूण भण्डारी के नेतृत्व में आए पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का है। इसलिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क बनाने की योजना तैयार कर रही है। गुरूग्राम में इलेक्ट्रिक व्हीकल बेट्री की एक बड़ी इण्डस्ट्री लेकर आए है। सरकार उद्योगों को गति प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया, लोकल फोर वोकल – विषय के साथ भारत को गति से आगे ले जाने में देश में बने हुए सामान का उपयोग करने पर बल दिया। इसका श्रेय भी उद्योगपतियों को ही जाता है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने उद्यमशीलता व नवाचार के साथ देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यवस्थित ढंग से उद्योगों को गति प्रदान की है, उनके सांझा विचारों के बेहतर परिणाम निकल कर सामने आए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया था, जबकि भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया। इसके लिए सभी उद्योगपति बधाई के पात्र हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की एमएसई-सीडीपी योजना के अलावा प्रदेश में मिनी क्लस्टर विकास योजना शुरू की गई है। इन योजनाओं के तहत 48 एमएसएमई क्लस्टरों में 170 करोड़ रूपए की योजनाओं पर काम चल रहा है। इनसे हरियाणा में 8 हजार से अधिक एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योगपतियों के लिए व्यवस्था प्रणाली को दुरुस्त कर उद्योगों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों जापान दौरे के दौरान उद्योगपतियों का बहुत अच्छा रिस्पोंस मिला जिसमें 5000 करो़ड रुपए के निवेश में से 2000 करोड़ रुपए का निवेश शुरू हो गया है और कई उद्योगपतियों ने जमीन का चयन कर लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप उद्योगपतियों के हित में सुझावों को अमलीजामा पहना रही है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्री बजट बैठकें आयोजित कर सुझाव लिए जा रहे हैं और उन्हें बजट में समाहित किया जा रहा है। यदि कोई उद्योगपति उनसे मिलना चाहता है तो उनके द्वार सदैव खुले है। बेझिझक किसी भी समय कोई भी उनसे आकर मिल सकता है। उद्योग हित में प्रोत्साहन देने की सोच ही प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करेगी और विकसित राष्ट्र का सपना भी पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बजट के दौरान 10 आईएमटी बनाने की घोषणा की गई, जिसमें से दो आईएमटी के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इनमें उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। हर प्रकार की सहायता के लिए सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंगल विन्डो सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत, एक निर्धारित तय सीमा में उद्योगपतियों को एनओसी प्रदान की जा सकेगी। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में टैक्स के रूप में जो राजस्व एकत्र होगा उसे उद्योगों की सुविधाओं पर ही खर्च किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में बिजली रेट भी अधिक नहीं हैं। हिसार में एयरपोर्ट के साथ भी आईएमटी बनाया गया है। अम्बाला में भी आईएमटी के लिए भूमि का एग्रीमेंट कर लिया गया है। नारायणगढ़ में भी आईएमटी की तैयारी कर ली गई है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अमृतसर से ड्राई फ्रूट की मार्केट के लिए सोनीपत में भूमि का प्रस्ताव पास किया गया है। दिल्ली की होलसेल मार्केट व मार्बल मार्केट के लिए भी अनुमति प्रदान की गई है। जल्द ही इन पर कार्य आरम्भ किया जाएगा। करनाल में फार्मा हब विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मारूति उद्योग द्वारा गुरूग्राम में बड़ा प्रोजेक्ट लगाया गया है। हर रोज दो हजार गाड़िया तैयार की जा रही है। इस अवसर पर जोगिन्द्र सिंह हांडा, सौरभ मेहता, ए.के.गर्ग, राहुल गर्ग, प्रवीण कांसल, पंकज कपूर, गुरदीप सिंह सहित कई उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखे।

ज़रूर पढ़ें

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

निर्जला एकादशी पर लोकांजलि फाउंडेशन ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को जलजीरा वितरण किया।

नई दिल्ली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोकांजलि फाउंडेशन द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व युग निर्माण परिवार ट्रस्ट ने कराया भव्य सामूहिक योगाभ्यास गाजियाबाद।

21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर सभी आयु वर्ग के 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजियाबाद। 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर

जनमंच संदेश द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी सेमिनार एवं सम्मान समारोह हिन्दी भवन में संपन्न

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनमंच संदेश द्वारा 20 जून 2026 को “विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी” विषय पर एक भव्य सेमिनार एवं सम्मान

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE