प्रजापति समाज बहुत ही मेहनती और ईमानदार कौम है – रणबीर गंगवा

चण्डीगढ़, हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रजापति समाज मेहनती और ईमानदार कौम है। यह समाज जन्म से ही हुनरमंद है। मुख्यमत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। श्री रणबीर गंगवा आज जिला भिवानी के बवानीखेड़ा में प्रजापति सामुदायिक भवन के नव निर्मित भव्य द्वार के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन किसी एक समाज या वर्ग के न होकर सर्व समाज के काम आते हैं। धर्मशालाएं सांझा होती हैं, जहां हर जरूरतमंद को आसरा मिलता है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर घर को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने को लेकर पेयजल आपूर्ति प्रणाली को दुरूस्त किया जा रहा है। पुरानी लाईनों को बदला जा रहा है। जरूरत के अनुरूप नए जलघर और वाटर टैंकों का निर्माण करवाया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेयजल से संबंधित शिकायतों का तत्परता से निपटान करें।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE