शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, अदम्य साहस और न्याय के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

गाजियाबाद। ब्राह्मण सहयोग मंच के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ प्राचीन शिव मंदिर, श्याम पार्क एक्सटेंशन डी ब्लॉक में मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन, उनके आदर्शों, धर्म रक्षा, न्यायप्रियता एवं समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, साहस और संस्कृति के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदू धर्म और शास्त्रों में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। यह तिथि एक अबूझ मुहूर्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया गया कोई भी काम कभी क्षय नहीं होता है, इसी कारण इस दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्वस मनाया जाता है और आज भी यह चिरंजीवी है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने धरती पर बढ़ते अधर्म को नाश करने के लिए परशुराम के रूप में अवतार लिया था।


इस अवसर पर ब्राह्मण सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दयाल शर्मा, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, सचिव महंत रोशन जी महाराज, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौहान, रंजना पाण्डेय , अनीता सिंह, नीतू पांडे, संजू शर्मा, सुनीता उपाध्याय, पंडित तरुण शर्मा, संदीप सिंह, राम सहाय पांडे, एडवोकेट विजय भाटी, डॉ. दिनेश पांडे, लवकुश पांडे, टिंकू, सुनील वर्मा, अमित चतुर्वेदी, राजेश खन्ना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE