गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एंजल मॉल के भीतर स्थित दोनों क्लबों में बिना अनुमति हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं , मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर छापेमारी कर 10 कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि दोनों क्लबों के संचालक फरार होने में सफल रहे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 हुक्के, 9 चिलम, 9 हुक्का पाइप और 4 डिब्बे फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किए। जांच में सामने आया कि ग्राहकों को बिना किसी वैध लाइसेंस के फ्लेवर्ड तंबाकू के साथ हुक्का परोसा जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में ‘द पब्लिक हाउस’ से रितिक, भरत सिंह, विशाल, कौशल और अंशुल शामिल हैं, जबकि ‘द ब्लू क्लब’ से प्रिंस, नावेद, जगदीश, अजय और अनूप को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अपने-अपने संचालकों रिहान आलम (‘द पब्लिक हाउस’) और प्रवीन (‘द ब्लू क्लब’) के निर्देश पर ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हुक्का बार संचालन के लिए उनके पास कोई लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 21/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार संचालकों रिहान आलम और प्रवीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ज़रूर पढ़ें

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE