‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली स्थित जननायक स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र एवं राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर, उनकी पत्नी डॉ. सुषमा शेखर, पूर्व सांसद कुंवर धनंजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बलिया) श्री अभय नारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह, आजमगढ़ के वंश बहादुर सिंह, चंद्रशेखर जी के लीगल एडवाइजर एच. एन. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अश्वनी सिंह, मिजोरम के राजदूत के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, श्यामवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी, एडवोकेट पप्पन ठाकुर, एडवोकेट दिग्विजय सिंह, ब्राह्मण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद त्रिपाठी एवं महंत यमुनानगर-जगाधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

श्रद्धांजलि स्थल पर चंद्रशेखर जी के जीवन से जुड़ी यादगार झलकियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े भावुकता के साथ देखा और अपने कैमरों में कैद किया।  इस अवसर पर राजनीतिक हस्तियों और उनके समर्थकों ने उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, संघर्षशील जीवन और समाजवादी आदर्शों को याद किया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

ज़रूर पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर नेहा फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन के इतिहास और वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नेहा फाउंडेशन एनजीओ* द्वारा

प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।

पटना। बिहार में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में प्रशासनिक स्तर पर कथित उदासीनता को लेकर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE