प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी एन. सुब्बुलक्ष्मी का पत्र साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एन. सुब्बुलक्ष्मी का एक मर्मस्पर्शी पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत घर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने प्रसार भारती के पूर्व बोर्ड सदस्य सी.आर केसवन से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। श्री केसवन ने प्रधानमंत्री को एन. सुब्बुलक्ष्मी ने एक पत्र साझा किया। श्रीमती सुब्बुलक्ष्मी, सी.आर केसवन के घर में रसोइए के रूप में काम करती हैं और मदुरै की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें साझा कीं है और आभार तथा आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“आज मैं @crkesavan से मिला, जिन्होंने एन. सुब्बुलक्ष्मी जी का एक बहुत ही मर्मस्पर्शी पत्र साझा किया, जो उनके घर में रसोइये के रूप में काम करती हैं। मदुरै की रहने वाली एन. सुब्बुलक्ष्मी जी को वित्तीय समस्याओं सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत घर के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था।”

“अपने पत्र में, एन. सुब्बुलक्ष्मी जी ने यह भी साझा किया कि कैसे यह उनका पहला अपना घर है और इस घर से उनके जीवन को सम्मान के साथ-साथ गरिमा भी मिली है। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें साझा कीं हैं और आभार तथा आशीर्वाद भी दिया है। यह ऐसा आशीर्वाद है, जो अपार शक्ति का स्रोत है।”

“एन. सुब्बुलक्ष्मी जी की तरह, अनगिनत लोग हैं, जिनका जीवन पीएम आवास योजना के कारण बदल गया है। केवल एक घर से उनके जीवन में गुणात्मक अंतर आया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की शुरुआत करने में भी सबसे आगे रही है।’’

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE