जानना जरूरी: प्याज का रस लगाने से क्या वास्तव में नए बाल आ सकते हैं? जानिए इसके पीछे की साइंस

बालों के झड़ने और गंजापन की समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गड़बड़ लाइफस्टाइल और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण लोगों में इस तरह की दिक्कतें अधिक देखी जा रही हैं। बालों को झड़ने से रोकने और दोबारा बालों के विकास को बढ़ाने का दावा करने वाले कई कॉस्मेटिक उत्पाद बिक रहे हैं, पर क्या इनसे लाभ मिलता है।

इस बीच बालों को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का रस लगाने के उपाय को लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि प्रभावित हिस्से में रोजाना प्याज के रस से मालिश करने से न सिर्फ बालों का टूटना बंद होता है साथ ही नए बाल भी आते हैं।

क्या वास्तव में बालों के लिए प्याज का रस इतना असरदार है? क्या इससे वैश्विक स्तर पर बढ़ रही बालों की समस्या में लाभ पाया जा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
ज के रस के लाभ

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं दोनों में बाल झड़ने की स्थिति काफी सामान्य है। बालों के पतले होने या झड़ने का सबसे आम कारण वंशानुगत स्थिति है जिसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है। इसके अलावा कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट या हार्मोनल समस्याओं के कारण भी बाल झड़ सकते हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि प्याज का रस बालों की कई समस्याओं जैसे- एलोपीसिया, स्कैल्प में खुजली या सूखापन को दूर करने, बालों का झड़ना रोकने, रूसी, समय से पहले बाल सफेद होना और नए बालों के ग्रोथ में मदद कर सकती है।

ज़रूर पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर नेहा फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन के इतिहास और वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नेहा फाउंडेशन एनजीओ* द्वारा

प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।

पटना। बिहार में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में प्रशासनिक स्तर पर कथित उदासीनता को लेकर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE