
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के युग में प्रवेश किया है। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 17 अप्रैल, 2023 को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सौराष्ट्र-तमिल संगमम में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को इस देश की सदियों पुरानी परंपराओं और संस्कृतियों से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मजबूत जड़ों के साथ भारत की परंपराएं किसी भी चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य एवं क्षमता प्रदान करते हुए हमारी शक्ति और एकता को प्रदर्शित करती हैं। रक्षा मंत्री ने ‘सांस्कृतिक सुरक्षा’ सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया और इसे सीमाओं की सुरक्षा तथा भोजन, ऊर्जा, पर्यावरण, साइबर एवं अंतरिक्ष जैसे अन्य पहलुओं के समान ही जरूरी बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सांस्कृतिक सुरक्षा पर जोर दे रही है और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन – सौराष्ट्र और तमिलनाडु के समागम – को भारत की सांस्कृतिक एकता का एक उत्सव और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच के सांस्कृतिक जुड़ाव के बारे में बोलते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये संबंध एक हजार साल से भी अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा, “सौराष्ट्र पर ग्यारहवीं शताब्दी के आसपास विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा कई बार हमला किया गया था। यह वह दौर था जब सौराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग दक्षिण भारत की ओर पलायन कर गए थे। उस दौरान तमिलनाडु के लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें एक नया जीवन शुरू करने में मदद की।” उन्होंने सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने जुड़ाव के कई उदाहरण दिए और इसे एकीकृत भारत के सुनहरे अध्यायों में से एक बताया। इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी