पीटीपी-एनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विपणन और रसद विकास (पीटीपी- एनईआर) एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर से संबंधित प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि यह योजना पूर्वोत्तर के उत्पादों की व्यापक दृश्यता भी सुनिश्चित करेगी। एक ट्वीट में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि पीटीपी-एनईआर योजना का उद्देश्य उत्पादों की खरीद, रसद और विपणन में दक्षता बढ़ाकर जनजातीय कारीगरों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट में कहा; “पीटीपी-एनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। यह पूर्वोत्तर के उत्पादों के लिए अच्छी दृश्यता भी सुनिश्चित करेगा। इससे आदिवासी समुदायों को विशेष रूप से लाभ होगा।”

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE