भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा

केंद्रीय मंत्री ने मादा शावक को “अवनी” अर्थात पृथ्वी और नर शावक को “व्योम” अर्थात आकाश नाम दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा। केंद्रीय मंत्री ने मादा शावक का नाम “अवनी” रखा जिसका अर्थ है पृथ्वी है और नर शावक का नाम “व्योम” रखा जिसका अर्थ आकाश है। ये दोनों शावक बाघ पिता विजय और माता बाघिन सीता की संतान हैं।

 

बाघिन सीता ने 24.08.2022 को इन शावकों को जन्म दिया था। अब ये दोनों शावक, एक नर और एक मादा, करीब 8 महीने के हो चुके हैं। इन शावकों को अब तक रात्रि आश्रय में और दिन के समय मां के साथ उसके बाड़े में रखा जाता था। चूंकि शावकों को घूमने-फिरने के लिए अधिक क्षेत्र की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें बड़े क्षेत्र वाले बाड़े में छोड़ा जा रहा है जहां से दर्शक भी उनको देख सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KZS9.jpg

 

श्री यादव ने मिशन लाइफ को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों के साथ बातचीत करते हुए स्थायी जीवन शैली और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के महत्व को साझा किया। नई दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्रों और कर्मचारियों के समूह ने कार्यक्रम में भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रति उत्साहपूर्वक अपना भाव व्यक्त किया। सफेद बाघ के शावकों को इस बाड़े में छोड़े जाने के बाद स्कूली छात्रों के लिए जू वॉक का भी आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GIBP.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004L831.jpg

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के वन महानिदेशक और विशेष सचिव श्री चंद्र प्रकाश गोयल, अपर महानिदेशक (वन संरक्षण) श्री सत्य प्रकाश यादव, अपर महानिदेशक (वन्यजीव) श्री बिवाश रंजन, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. संजय कुमार शुक्ला, वन्यजीव महानिरीक्षक श्री रोहित तिवारी और मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AQPE.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006DENZ.jpg

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE