निषाद समाज द्वारा दिल्ली में निषाद उत्सव का आयोजन किया गया

आज 23 अप्रैल 2023 को वेदव्यास एकलव्य संघ के द्वारा निषाद उत्सव का आयोजन नॉर्थ एवेन्यू एमपी क्लब में किया गया ि‍जसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे निषाद समाज के गणमान्य और समाज के लोगों की उपस्थिति देखते ही बनती थी। इस समारोह में राज्यसभा के पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य हरि साहनी, उत्तर प्रदेश निषादों के नेता लोटन राम निषाद, बिहार निषाद संघ के जलेश्वर सहानी, गोरखपुर के उद्योगपति शिव साहनी, मुजफ्फरनगर के लालबाबू साहनी, आनंद निषाद और मंचासीन सभी नेताओं ने इस मौके पर निषाद एकता पर विस्तार से चर्चा की, और निषाद समाज के लोगों से आग्रह किया कि अपने समाज में एकता लाकर समाज को एकजुट कर देश और प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाए।
इस निषाद उत्सव की अध्यक्षता राजेंद्र साहनी द्वारा किया गया, इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रोफेसर कपिला मल्लाह द्वारा किया गया। इसके बाद नागेंद्र साहनी ने सैकड़ों कि संख्या में सभागार उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकजुटता लाने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर जरूर होने चाहिए, जिससे समाज और देश को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई जा सके।
निषाद उत्सव के इस मौके पर मंच का संचालन ललित कुमार साहनी ने बड़ी बखूबी से निभाया। इस उत्सव के मौके पर निषाद समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए समाज में एकजुटता लाने की बात की, इस मौके पर निषाद समाज के कई लोग उपस्थित रहे‌।
इस उत्सव मौके पर नागेंद्र साहनी, दिनेश साहनी ने अपने विचार रखे, और समाज को एकजुट ओर एकमुट रहने की बात की‌। इस अवसर पर जय निषाद राज की उद्घोषणा के साथ यह निर्णय किया गया कि हम सभी संगठित होकर सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे। इस मिलन उत्सव के मौके पर निषाद समाज की उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। निषाद समाज का यहां मिलन उत्सव अपने आप में एक संदेश देता है जिससे निषाद समाज और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

ज़रूर पढ़ें

भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर नेहा फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन के इतिहास और वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नेहा फाउंडेशन एनजीओ* द्वारा

प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।

पटना। बिहार में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में प्रशासनिक स्तर पर कथित उदासीनता को लेकर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE