कुमार गौरव या अक्षय कुमार? हेयर स्टाइल और लुक देख कन्फ्यूज हुए लोग, पहचानें कौन है ये 90 के दशक का ये हीरो

कुमार गौरव या अक्षय कुमार? हेयर स्टाइल और लुक देख कन्फ्यूज हुए लोग, पहचानें कौन है ये 90 के दशक का ये हीरो

[ad_1]
मुंबई. क्या आप इस तस्वीर वाले हीरो को पहचान पा रहे हैं? यह तस्वीर एक एक्टर की है, जो अब 64 साल का हो गया है. तस्वीर 90 के दशक के दौरान की है. इस एक्टर को देखकर आपके जहन में पहला नाम एक्टर कुमार गौरव का आ सकता है! इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. एक्टर का हेयर स्टाइल और फेस कट कुछ ऐसा ही लग रहा है. लेकिन ये कुमार गौरव नहीं हैं. आपको यह अक्षय कुमार भी लग सकते हैं. लेकिन यह अक्षय भी नहीं है. हालांकि इस हीरो का अक्षय और कुमार गौरव दोनों से खास कनेक्शन रहा है.

इस हीरो ने सुपरहिट फिल्म में अक्षय कुमार के बड़े भाई का किरदार निभाया था. यह फिल्म साल 1994 में आई थी. जबकि कुमार गौरव के साथ साल 2000 में आई एक गैंगस्टर वाली फिल्म में काम किया था. शायद अब आप समझ गए होंगे कि यह हीरो कौन है. अगर अब भी नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको एक और हिंट देते हैं.

Mukesh Khanna

90 के दशक में यह हीरो जितना बॉलीवुड में पॉपुलर था, उससे कहीं ज्यादा टीवी की दुनिया में इसका नाम चलता था. इस एक्टर ने एक ऐसा शो बनाया था, जिसका बच्चा-बच्चा और बड़े भी दीवाने हुआ करते थे. हाल में इस एक्टर ने अपने इस शो पर आधारित एक मेगाबजट फिल्म बनाने की अनाउंसमेंट भी की है.

अगर अभी तक नहीं आप इस एक्टर को पहचान नहीं पाए हैं, तो हम आपको बता दें कि यह मुकेश खन्ना हैं. मुकेश ने फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार के बड़े भाई का बहुत छोटा किरदार निभाया था. जबकि कुमार गौरव के साथ उन्होंने फिल्म ‘गैंग’ में काम किया था, जिसमें नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे.

इसके अलावा, मुकेश खन्ना ने अपने प्रोडक्शन हाउस भीष्म इंटरनेशनल के तहत ‘शक्तिमान’ जैसा सुपरहिट शो किया. इस शो को आज भी खूब पसंद किया जाता है. पिछले साल मुकेश खन्ना ने शक्तिमान पर आधारित एक सुपरहीरो फिल्म बनाने का ऐलान किया था.

Source link

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE