12/09/2026 08:03 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार ‘इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को प्रतिष्ठित “इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। होटल तुली इंटरनेशनल, नागपुर में दिनांक 13 जनवरी को “Green Mining Initiatives : Indian Mineral Industry Perspective” के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान कुमार को यह पुरस्कार दिया गया। कुमार जनवरी 1, 2021 से वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक है। इसके पूर्व, नवंबर 2018 से कुमार वेकोलि में निदेशक (तकनीकी) रहे है। उनके नेतृत्व में वेकोलि ने कोयला उत्पादन, ओबी निष्कासन और प्रेषण में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। कोयला खनन के क्षेत्र में कुमार के दीर्घ अनुभव एवं विशाल योगदान के आलोक में उन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया। उल्लेखनीय है कि कुमार ने वेकोलि में नई खनन तकनीकी के व्यापक इस्तेमाल, प्रेषण बढ़ाने के उद्देश्य से फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रकल्प, भूमिगत खदानों में कंटीन्यूअस माइनर, खुली खदानों में सरफेस माइनर का प्रयोग आदि को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा प्रारंभ प्रोजेक्ट ‘TARASH’ एवं Mission SHEHAT जैसे उपक्रमों से उन्होंने वेकोलि की संस्कृति में सकारात्मकता समाहित की, जिसका परिणाम कोयला उत्पादन, ओबी निष्कासन एवं प्रेषण की वृद्धि में स्पष्ट देखा जा सकता है। कुमार को इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने से पूरे वेकोलि में हर्ष व्याप्त है।

पिछली खबर होली पर्व के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने... अगली खबर IREDA के CMD ने अपने 39वें स्थापना दिवस पर विकास...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE