23/09/2026 04:36 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

संयम जैन चैरिटेबल ट्रस्‍ट एवं जनमंच संदेश समाचार पत्र द्वारा महाप्रभावी संघनायक शास्त्री श्री पद्मचन्द जी महाराज के अवतरण दिवस पर ”यशोगान” समारोह का भव्‍य आयोजन किया गया

नई दिल्‍ली। संयम जैन चैरिटेबल ट्रस्ट (देवीदयाल जैन, संस्‍थापक) एवं जनमंच संदेश दैनिक समाचार पत्र (दीप कुमार – मुख्‍य संपादक एवं प्रकाशक, दीपक जैन – प्रबंध संपादक) एवं निष्‍ठ फांऊडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रभावी संघनायक शास्त्री श्री पद्मचन्द जी महाराज के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी भवन में यशोगान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक जगत, राजनीति, पत्रकारिता, पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर संघनायक जी के प्रति अपनी श्रद्धा, भक्ति एवं सम्मान व्यक्त किया। मंचासीन अतिथियों में हिन्‍दु दृदयी एवं धर्मज्ञ श्री संदीपानी जी महाराज (जगतगुरु आचार्य), श्रीमती सीमा जैन (निदेशक,पर्यटन मंत्रालय), श्री सुरेश कुमार शर्मा (रिटायर्ड डीजीपी, पंजाब पुलिस), श्री प्रेम जैन जी (समारोह गौरव), श्री देवांशु मल्होत्रा (वरिष्ठ संवाददाता डी डी न्‍यूज), श्रीमती रजनी ढौंडियाल (संस्थापक – शिक्षा से शिखर तक एनजीओ), दीपा चौधरी जी (अध्यक्षा यामी शिक्षा समिति), विशेष सम्मानित परिवारों में विशेषात: श्री भरतराम जैन जी (श्री दिनेश मुनिजी माo के पिताजी), श्री भरतराम जैन जी (श्री दिनेश मुनिजी माo के पिताजी), श्री महावीर जैन जी (श्री विनीत मुनि जी माo के पिताजी) उपस्थित थे तथा मंच का संचालन कुमारी जानवी वर्मा ने किया। निवेदक के रूप में दीपक जैन एवं दीप कुमार शर्मा तथा सहयोगी संस्था के रूप में निष्ठा फाऊंडेशन (रजि०) ने आयोजन को गुरू आशीर्वाद से बिना किसी व्‍यवधान के बहुत ही सुन्‍दर रूप से पूर्ण किया।

  

पिछली खबर भक्ति में सराबोर हुआ मंडोली-सबोली खेड़ा, दयाल आश्रम की कलश... अगली खबर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के स्वागत...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE