23/09/2026 04:33 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य अभिनंदन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से क्लाउड-9 कंपाउंड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यापार जगत, सामाजिक संगठनों और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर तीरथ सिंह रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद आगमन संगठन के लिए गौरव का अवसर है। उनके लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहेगा।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा सदरपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं पार्षद प्रदीप चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। विशेष अतिथियों में निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी.एन. सिंह, बॉलीवुड निर्माता मनोज शर्मा, भाजपा नेता प्रताप चौधरी एवं पार्षद मधुकर त्यागी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री उत्तराखंड सच्चिदानंद शर्मा तथा पत्रकार ललित चौधरी एवं अपूर्वा चौधरी ने किया।

पिछली खबर संयम जैन चैरिटेबल ट्रस्‍ट एवं जनमंच संदेश समाचार पत्र द्वारा... अगली खबर जगतगुरु संतोषानंद जी महाराज के गाजियाबाद आगमन पर उमड़ा श्रद्धालुओं...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE