निर्जला एकादशी पर लोकांजलि फाउंडेशन ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को जलजीरा वितरण किया।

नई दिल्ली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोकांजलि फाउंडेशन द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने जलजीरा ग्रहण किया और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान लोकांजलि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। फाउंडेशन समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : रोशन दास। लोकांजलि फाउंडेशन द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष रोशन दास ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सभी प्राणियों से प्रेम करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर ने हमें जीवन दिया है तो हमें भी अपने प्रयास मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित करने चाहिए।

फाउंडेशन के महासचिव एवं प्रवक्ता दयाल शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकांजलि फाउंडेशन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास करता है। संस्था समय-समय पर बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को दवाइयां, भोजन, पुस्तकें एवं कॉपियां उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण एवं समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना

इस अवसर पर अध्यक्ष महंत रोशन दास जी, राष्ट्रीय महासचिव दयाल शर्मा, दिल्ली महिला अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष तरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज़रूर पढ़ें

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE