12/09/2026 09:36 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

MI Vs RCB: दोनों टीमों ने अब तक खेले 30 मैच, जानिए किस टीम का है पलड़ा भारी?

MI Vs RCB: आज यानी रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल 2023 का 5वां मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों ही टीमों का इस सीज़न का पहला मैच होगा. बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बीच बड़ी परीक्षा होगा. दोनों ही टीमें पिछले सीज़न में कुछ खास नहीं कर पाई थीं. आईपीएल की सबसे सफर टीम मुंबई का तो बहुत बी बुरा हाल था. ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस सीज़न के पहले मैच में कौन जीत के साथ शुरूआत करेगा.

इस खबर में हम आपको मुंबई (MI) और बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक हुए आईपीएल के मुकाबलों का सारी जानकारी बताने जा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच हुए हैं. जिनमें से मुंबई ने 17 और बेंगलुरु ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए आरसीबी ने का सबसे बड़ा स्कोर 235 रन है तो वहीं मुंबई का 213 रन है. इसके अलावा सबसे कम स्कोर की बात करें तो आरसीबी का 122 और मुंबई का सबसे कम स्कोर 111 रन है.

अगली खबर LSG vs DC: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने होमग्राउंड पर दिल्ली...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE