23/11/2026 10:42 pm
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

V SATYA FOUNDATION के नेतृत्व में आयोजित होगा राष्ट्रीय महिला एवं बाल सशक्तिकरण कॉन्क्लेव 2026

साहस, सम्मान, आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसरों को समर्पित दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन

नई दिल्ली। V Satya Foundation के नेतृत्व में 28 एवं 29 नवंबर 2026 को गांधी दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का “Women & Child Empowerment Conclave 2026” आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सम्मान, समान अवसर, आत्मनिर्भरता और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना है।
इस राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व V Satya Foundation की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष, कर्मण्य, डॉ. नंदिनी महलवाल कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन कर्मण्य सर्वहित संस्था (पंजीकृत) के सहयोग से तथा Special Olympics Bharat और HUDCO के सहयोग से किया जा रहा है। गांधी दर्शन इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर है।
कॉन्क्लेव में एसिड अटैक सर्वाइवर्स, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर सर्वाइवर्स, यौन हिंसा से प्रभावित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं, जेल से रिहा हुई महिलाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं तथा विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं, पैरा एथलीट्स और ऑटिस्टिक बच्चों को विशेष रूप से मंच प्रदान किया जाएगा।
इस आयोजन का मूल उद्देश्य केवल महिलाओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत लाइवलीहुड ट्रेनिंग, कौशल विकास, रोजगार से जुड़ाव और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
डॉ. नंदिनी महलवाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल मंचों पर भाषण देने या सम्मान प्रदान करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। समाज की वास्तविक शक्ति उस महिला में है जो घर चलाती है, परिवार को संभालती है, संघर्ष करती है और अपने श्रम से समाज का निर्माण करती है। हमारा प्रयास है कि हर महिला को उसकी पहचान, गरिमा और आत्मनिर्भरता का अधिकार मिले। किसी भी महिला की पहचान उसके संघर्ष या अतीत से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और भविष्य से होनी चाहिए।
दो दिवसीय कॉन्क्लेव में उद्घाटन समारोह, 15 से अधिक प्रदर्शनी एवं व्यावसायिक स्टॉल, लाइवलीहुड ट्रेनिंग सेशन, अधिवक्ताओं एवं डॉक्टरों द्वारा परामर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, पैरा एथलीट्स शोकेस, Survivors Voices Forum और एक विशेष Inclusive Fashion Show आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं एवं प्रेरणादायक संघर्ष से उभरकर सामने आई सर्वाइवर्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए देशभर से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक संस्थाएं एवं व्यक्ति आयोजन में भागीदारी करने के साथ स्पॉन्सरशिप, स्टॉल बुकिंग और अन्य सहयोग के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
कार्यक्रम में Brave Souls, India Vision Foundation, Swavalamban Foundation, Himalayan Insurance Brokers Private Limited और Eonmed Telemedicine Private Limited सहित कई संस्थाओं एवं कंपनियों की सहभागिता रहेगी। इनके माध्यम से प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
V Satya Foundation का मानना है कि समावेशी समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर महिला, हर बच्चा और हर विशेष आवश्यकता वाला व्यक्ति समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। यह कॉन्क्लेव इसी सोच को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
डॉ. नंदिनी महलवाल – संस्थापक, V Satya Foundation एवं उपाध्यक्ष, कर्मण्य
दीपक मेहलवाल – निदेशक, V Satya Foundation
कृष्ण मित्तल – संस्थापक, कर्मण्य सर्वहित संस्था
वसुधा बलियान – उपाध्यक्ष, कर्मण्य
राहुल कुमार – महासचिव, कर्मण्य
नीलाम्बर मिश्रा – संस्थापक सचिव, कर्मण्य
शुभ मित्तल एवं कृतिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।
नामांकन, सहभागिता एवं सहयोग के लिए संपर्क:
डॉ. नंदिनी महलवाल – 93479 00007
राहुल कुमार – 82796 21101
V SATYA FOUNDATION
Building Dignity. Creating Opportunities. Empowering Lives.

पिछली खबर साहिबाबाद में विकास को मिली नई रफ्तार: कैबिनेट मंत्री सुनील...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE