गोवा के मुख्यमंत्री के खिलाफ Patna अदालत में मुकदमा दर्ज

गोवा के मुख्यमंत्री के खिलाफ Patna अदालत में मुकदमा दर्ज

गोवा के मुख्यमंत्री के खिलाफ Patna अदालत में मुकदमा दर्जसिंह ने श्रम दिवस पर गोवा में एक भाषण के दौरान की गई सावंत की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है, जब सावंत ने तटीय राज्य में 90 प्रतिशत अपराधों के लिए बिहार के लोगों को दोषी ठहराया था। उन्होंने सावंत से उस राज्य का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है जिसने देश को अपना पहला राष्ट्रपति दिया और अंतिम सिख गुरु का जन्म स्थान है।’’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा हाल ही में राज्य के प्रवासी श्रमिकों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर स्थानीय अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) के स्थानीय नेता मनीष कुमार सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उक्त याचिका दायर की है। सिंह ने श्रम दिवस पर गोवा में एक भाषण के दौरान की गई सावंत की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है, जब सावंत ने तटीय राज्य में 90 प्रतिशत अपराधों के लिए बिहार के लोगों को दोषी ठहराया था। उन्होंने सावंत से उस राज्य का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है जिसने देश को अपना पहला राष्ट्रपति दिया और अंतिम सिख गुरु का जन्म स्थान है।’’

याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है। इस बीच, एक बयान में, जद (यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सावंत जिस भाजपा से हैं, वह हिंदी भाषी लोगों के प्रति हमेशा अपमानजनक टिप्पणी करती रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी के लिए जनता सबक सिखाएगी। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के अन्य घटक राजद, कांग्रेस और माकपा द्वारा भी गोवा के मुख्यमंत्री की निंदा करने वाले बयान जारी किए गए हैं। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बिहार की छवि को लेकर उठ रहे सवाल के लिए नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और महागठबंधन सरकार को दोषी ठहराया है।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE