टीवी से की शुरुआत और फिल्मों में किया नाम, ऑस्कर जीतने वाली मूवी में भी लूटी थी महफिल

टीवी से की शुरुआत और फिल्मों में किया नाम, ऑस्कर जीतने वाली मूवी में भी लूटी थी महफिल

बॉलीवुड एक्टर अनंग देसाई 130 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं. अनंग देसाई को ऑस्कर विनिंग फिल्म गांधी में भी काम करने का मौका मिला था. साल 2010 में आई फिल्म खिचड़ी में भी अनंग के किरदार को खूब प्यार मिला था. अनंग देसाई आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अनंग ने गांधी फिल्म में छोटा रोल करने के बाद टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था. नेचुरल वर्ल्ड नाम के सीरियल में काम करने के बाद अनंग को फिल्मों में भी काम मिलने लगा. 1986 में आई फिल्म न्यू डेल्ही टाइम्स में भी अनंग को इंस्पेक्टर का रोल मिल गया. इसके बाद अनंग की शानदार एक्टिंग का सफर जारी रहा. अनंग ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिंदा में भी काम किया था. इस फिल्म में अनंग को काफी पहचान मिली थी. परिंदा फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की शुरुआत बताई जाती है. इस फिल्म में भी अनंग ने शानदार किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी थी. अनंद देसाई लगातार बॉलीवुड की हिट फिल्मों में काम करते रहे. अनंग देसाई ने टीवी सीरियल भारत एक खोज में भी अच्छा काम किया है. 1990 में आई हिट फिल्म आशिकी में भी अनंग नजर आए थे. साल 2010 में आई फिल्म खिचड़ी में अनंग ने जमकर कॉमेडी का तड़का लगाया था. इस फिल्म में अनंग के किरदार को खूब पसंद किया गया. ये फिल्म आज भी परिवारों के साथ देखे जाने के लिए फेमस है. इस फिल्म ने आज भी टीवी पर टीआरपी पर कब्जा किया हुआ है.

अनंग की पत्नी भी बड़ी राइटर
अनंग देसाई का जन्म आज ही दिन 1953 को अहमदाबाद में हुआ था. अनंग अपने सपने को पूरा करने मुंबई आ गए. यहां कड़े संघर्ष के बाद अनंग एक्टर बन गए. अनंग ने चित्रा देसाई से शादी की है. अनंग की पत्नी चित्रा भी राइटर हैं. अनंग मुंबई में रहते हैं और फिल्मों में नजर आते रहते हैं. अनंग को शाद्यांत्रा फिल्म में देखा गया था. ये फिल्म बीते साल ही रिलीज हुई थी. अनंग के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी बधाई दी है.

Source link

ज़रूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएँ और ज्ञान-संपदा निहित हैं – लोकरंजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में वार्षिकोत्सव एवं छात्रावास दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के

प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया।

यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

उज्जैन। आज दिनांक ०२-०५-२०२६ को वैदिक विज्ञान केन्‍द्र, का.हि.वि.वि. एवं महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्‍त तत्‍त्‍वावधान में

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE