सीएम योगी की मॉनिटरिंग का बड़ा असर, सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा

- यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग
- सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को पाक नागरिकों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के दिये थे निर्देश
- सीएम योगी की पल-पल मॉनीटरिंग से पूरे देश में उत्तर प्रदेश बना पहला राज्य, जहां शत प्रतिशत पाक नागरिक वापस भेजे गये
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर पाकिस्तानी नागरिकों की उनके देश वापसी को सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया पुलिस दल
- वर्तमान में प्रदेश में रह रहा है एक पाकिस्तानी नागरिक, बुधवार को भेज दिया जाएगा अपने देश
- पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसी पाकिस्तानी नागरिक पर रख रखीं लगातार नजर
लखनऊ, पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और पल-पल मॉनीटरिंग का नतीजा है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 24 घंटे के अंदर प्रदेश में रह रहे शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। वहीं अंतिम बचे एक पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसी द्वारा लगातार उसपर नजर रखी जा रही है।
सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिये थे निर्देश
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कई अहम निर्णय लिया। इस दौरान केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के निर्देश दिये। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ उन्हे उनके देश रवाना किया जाए। इसके साथ ही सीएम ने निर्देश दिये थे कि पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने देश ही जाएं इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजा जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपने वतन लौट गये हैं। सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों को अलर्ट करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकाें के पाकिस्तान वापसी के लिए चलाया गया अभियान
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश के 75 जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ उन्हे वापस भेजने की व्यवस्था की गयी। डीजीपी ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरुप प्रदेश में रह रहे शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों के वतन वापसी को पुख्ता करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भेजा गया। डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है, जिसे 30 अप्रैल को पाक भेज दिया जाएगा।
पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
सीएम योगी के सख्त निर्देश और सीधी माॅनीटरिंग से उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां पर पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उन्हे उनके देश भेज दिया गया है। वह अपने देश ही जाएं, इसके लिए पुलिस दल को भेजा गया।
ज़रूर पढ़ें

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

निर्जला एकादशी पर लोकांजलि फाउंडेशन ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को जलजीरा वितरण किया।

नई दिल्ली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोकांजलि फाउंडेशन द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व युग निर्माण परिवार ट्रस्ट ने कराया भव्य सामूहिक योगाभ्यास गाजियाबाद।

21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर सभी आयु वर्ग के 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजियाबाद। 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर

जनमंच संदेश द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी सेमिनार एवं सम्मान समारोह हिन्दी भवन में संपन्न

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनमंच संदेश द्वारा 20 जून 2026 को “विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी” विषय पर एक भव्य सेमिनार एवं सम्मान

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE