“किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं की सोच और रुचि पर निर्भर करता है। आज भारत का युवा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ओर बढ़ रहा है। इन युवाओं ने अपने कार्यों से दुनिया भर में भारत के प्रति सोच को बदल डाला है।” — यह कहना है केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह सिंह पुरी का का।
श्री पुरी ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी डालते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय प्रतिभा की प्रशंसा हो रही है। जिन क्षेत्रों को पहले पिछड़ेपन या अन्य समस्याओं से जोड़ा जाता था, वहां भी आज के युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो पूरे देश को गर्व से भर देते हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का उल्लेख करते हुए बताया कि, “कभी हिंसा और अशांति के लिए पहचाना जाने वाला दंतेवाड़ा आज विज्ञान केंद्र के माध्यम से बच्चों और उनके माता-पिता के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि विज्ञान और नवाचार के प्रति युवाओं का बढ़ता आकर्षण निश्चित रूप से भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। “आज का युवा ही भारत के स्वर्णिम भविष्य का आधार है,” उन्होंने कहा।

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता
आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट



