भारत-पाकिस्तान युद्धविराम समझौते का Pope Leo ने किया स्वागत

पोप लियो XIV ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनकर खुशी हुई कि दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है और उम्मीद है कि बातचीत से दोनों देशों के बीच स्थायी समझौता होगा। पोप लियो XIV ने अपने बयान में युद्ध विराम के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह दोनों देशों के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश बातचीत के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। पोप लियो XIV ने चुनाव के बाद सेंट पीटर्स स्क्वायर में भीड़ को दिए अपने पहले रविवार के संदेश में में दुनिया भर में शांति की अपील की और कहा कि अब युद्ध का समय नहीं है। उन्होंने दुनिया की प्रमुख शक्तियों से शांति और समझौते के लिए काम करने का आग्रह किया।

संघर्ष विराम के बाद भी तनाव जारी: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इसके बजाय, उसने संघर्ष विराम तोड़ दिया और जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत के सीमावर्ती शहरों में भारी गोलाबारी की।

पोप लियो XIV का चयन :कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को गुरुवार को कैथोलिक चर्च के नए नेता के रूप में आश्चर्यजनक रूप से चुना गया, जिन्होंने लियो XIV नाम लिया और पहले अमेरिकी पोप बन गए। उन्होंने अपने पहले संदेश में दुनिया भर में शांति की अपील की और कहा कि अब युद्ध का समय नहीं है।

ज़रूर पढ़ें

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस की बीट प्रणाली से जासूसी गिरोह का पर्दाफाश कौशांबी में पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित कौशांबी से जासूसी के एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा। गाजियाबाद  :कमिश्नरेट गाजियाबाद ने पुलिस की बीट प्रणाली एक बार

पुराने मरीजों से जुड़ाव बना रहा दृष्टि विजन केयर सेंटर, गेट-टुगेदर में पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव.

नजर के साथ अपनों का भी ख्याल: दृष्टि विजन केयर सेंटर ने पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव मरीज बोले—यहां इलाज ही नहीं, परिवार जैसा

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह हुए सम्मानित।

दयाल शर्मा, साहिबाबाद। देशभर में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में साहिबाबाद मकनपुर क्षेत्र में 15 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE