आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे पाकिस्तान : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भारत व पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया और कहा कि पड़ोसी देश को आतंकवादियों को पनाह देने से बचना चाहिए। सिंह ने कहा, “दोनों देशों के बीच दुश्मनी इसलिए बढ़ गई है क्योंकि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है। हम (पड़ोसी देश के) प्रधानमंत्री और पाकिस्तान सरकार से अपील करते हैं कि वे आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा।” कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों की पहचान करने तथा उन सुविधाओं पर सटीक हमले करने के लिए सशस्त्र बलों व खुफिया एजेंसियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने नागरिक इलाकों को नहीं बल्कि केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए उन्हें बधाई।” इससे पहले दिन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों द्वारा शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी तथा सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत होने की घोषणा की थी।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE