बीएचयू में बन रहे देश के तीसरे नेशनल एजिंग सेंटर का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

ट्रामा सेन्टर में बन रहे न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेण्टर का भी किया निरीक्षण
सीएम ने दिया निर्देश- युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को पूर्ण कराएं
आईएमएस बीएचयू में बुजुर्गों को जांच और इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बी०एच०यू० कैम्पस में 147.39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नेशनल सेण्टर फॉर एजिंग आईएमएस एवं ट्रॉमा सेन्टर में 119.47 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन न्यू बिल्डिंग ऑफ क्रिटिकल केयर सेण्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराए।

एम्स दिल्ली व मद्रास मेडिकल कॉलेज के बाद यह होगा तीसरा सेंटर
गौरतलब हो कि आईएमएस बीएचयू में बन रहे देश के तीसरे नेशनल एजिंग सेंटर में बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलेगी। बीएचयू परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पास पेट्रोल पंप और नर्सिंग हॉस्टल वाली खाली जगह पर सेंटर बनाया जा रहा है। अभी तक एम्स दिल्ली और मद्रास मेडिकल कॉलेज में ऐसा सेंटर चल रहा है। बीएचयू में देश का तीसरा सेंटर बनाया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में हर दिन लगभग आठ हजार से अधिक मरीज आते हैं। इसमें 1500 से अधिक संख्या 60 साल से अधिक आयु वालों (महिला और पुरुष) की होती है। नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थकेयर ऑफ द एल्डरली के तहत बनने वाले छह मंजिला सेंटर में 200 बेड पर बुजुर्गों को भर्ती करने की सुविधा होगी। इसी प्रकार 119.74 करोड़ की लागत से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। बताते चलें कि ट्रॉमा सेंटर परिसर में ओपीडी ब्लॉक के पास बनने वाली यूनिट में तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर होंगे। साथ ही यहां आईसीयू जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 40 बेड का बर्न वार्ड भी बनवाया जाएगा। इस वार्ड के बाद आग लगने सहित जलने की अन्य घटनाओं में घायलों के इलाज में बड़ी सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व आलाधिकारी मौजूद रहे।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE