दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

दयाल शर्मा।
दिनांक 7अप्रैल 2023 को दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इन्दिरा गांधी होस्पीटल द्वारका के मेडिकल डायरेक्टर माननीय डॉ ईश्वर सिंह जी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि अपनी स्थापना के 75 वें वर्ष में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम हैल्थ फोर आल निर्धारित की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बिना वित्तीय कमी के सभी तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के उपायुक्त माननीय डॉ सुशील कुमार विमल जी ने कार्यक्रम आयोजन हेतु दिल्ली हैल्थ केयर कोआपरेटिव सोसायटी लि के प्रबंधक मंडल को बधाई दी तथा बेहतर स्वास्थ्य स्तर को आय के 10 प्रतिशत तक रेखांकित किया। स्वास्थ्य में उन्होंने शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य सम्मिलित किया। पूर्व विज्ञान शिक्षक श्री देवेन्द्र पाल सिंह दलाल जी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चेचक, मलेरिया, टी बी एवं पोलियो जैसी जानलेवा बीमारियों से मुक्ति पाई जा चुकी है। प्राकृतिक चिकित्सक डॉ नीतू जैन ने बताया कि प्रकृति से निकटता स्थापित कर बिना दवाई के स्वस्थ रह सकते हैं। मोर्निग वाक, नियमित व्यायाम , अधिक मात्रा में पानी का सेवन तथा कम से कम 50 बार तालियां बजाकर हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। डॉ सरिता गुप्ता ने बताया कि आजकल की अति व्यस्तता भरी जिंदगी में हमें फास्ट फूड से बचना चाहिए तथा हो सके तो जल्दी सोना एवं जल्दी उठना चाहिए अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए। माननीय श्री विवेक गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट जी ने कार्यक्रम की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने की नसीहत दी। कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र पाल सिंह दांगी जी, दिल्ली हैल्थ केयर के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाल सिंह सारन, श्री निर्दोष चौधरी , श्री सत्येन्द्र कुमार, श्रीमती निशा शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

ज़रूर पढ़ें

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र में दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट एसपीवी सीगल इंडिया लिमिटेड और द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपे

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 09 जनवरी 2026 को टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने लिखी संघर्ष से सफलता तक की कहानी आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा बनी ताकत दिल्ली से जौनपुर तक का सफर पहले

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की

प्रधान मंत्री आवास, नई दिल्ली में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE