प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीमावर्ती गांवों में जाने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से, विशेषकर भारत के युवाओं से सीमावर्ती गांवों में जाने का आग्रह किया है।

श्री मोदी ने कहा कि यह हमारे युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराएगा और उन्हें वहां रहने वालों के आतिथ्य का अनुभव करने का अवसर देगा।

एक ट्वीट में अमृत महोत्सव के ट्वीटर हैंडल ने बताया कि ओडिशा के युवा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किबिथू और तूतिंग गांवों के दौरे पर हैं।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम युवाओं को इस पूर्वोत्तर क्षेत्र की जीवन शैली, जनजातियों, लोक संगीत और हस्तशिल्प के बारे में जानने तथा इसके स्थानीय जायके और प्राकृतिक सुंदरता में खुद को तल्लीन करने का अवसर दे रहा है।

अमृत महोत्सव के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“एक यादगार अनुभव रहा होगा। मैं दूसरों से, विशेष रूप से भारत के युवाओं से सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का आग्रह करूंगा। यह हमारे युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराएगा और उन्हें वहां रहने वालों के आतिथ्य का अनुभव करने का अवसर देगा।

ज़रूर पढ़ें

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

निर्जला एकादशी पर लोकांजलि फाउंडेशन ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को जलजीरा वितरण किया।

नई दिल्ली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर लोकांजलि फाउंडेशन द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए जलजीरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व युग निर्माण परिवार ट्रस्ट ने कराया भव्य सामूहिक योगाभ्यास गाजियाबाद।

21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर सभी आयु वर्ग के 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजियाबाद। 21वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर

जनमंच संदेश द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी सेमिनार एवं सम्मान समारोह हिन्दी भवन में संपन्न

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनमंच संदेश द्वारा 20 जून 2026 को “विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी” विषय पर एक भव्य सेमिनार एवं सम्मान

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE