राज उद्धव की युति महायुति की प्रचंड जीत का कारण बनेगी- रामदास अठावले

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद को लेकर बवाल और एमएनएस समर्थकों की हिंसा पर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए जरूर हैं, लेकिन यह साथ कब तक रहेगा, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं. अठावले ने एमएनएस के कार्यकर्ताओं को मराठी भाषा के लिए काम करने लिए कहा, न कि हिंदी राजभाषा का विरोध करने के लिए.

रामदास अठावले ने कहा, “एमएनएस के कार्यकर्ता लोगों की पिटाई कर रहे हैं, ये अच्छा नहीं है. इस तरह की हिंसा से मुंबई की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा. अगर गुंडागर्दी जारी रही तो मुंबई को भी घाटा पहुंचेगा.” उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे. अठावले ने कहा, “दिल्ली में लाखों मराठी लोग रहते हैं, पूरे देश में फैले हुए हैं. क्या राज ठाकरे उनकी सुरक्षा करेंगे? उन्होंने उद्धव ठाकरे को भी याद दिलाया कि बाला साहब ने समाज के हर क्षेत्र के लिए विंग बनाई थी, ताकि एकता बनी रहे. अब इनके लोग हिंदुओं पर ही हमला कर रहें हैं. ये बाला साहब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ है.”
रामदास अठावले ने कहा, जो लोग मुंबई में पैदा हुए हैं और भले ही वे किसी अन्य राज्य से हों, लेकिन वे मराठी अच्छी तरह बोलते हैं. मराठी बोलना अच्छी बात है, लेकिन दादागिरी के लहजे में यह कहना कि सभी को मराठी बोलनी चाहिए. यह बिल्कुल गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं. इसके साथ ही आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर राज और उद्धव ठाकरे बीएमसी का चुनाव साथ में लड़ते भी हैं तो महायुति की जीत की संभावना अधिक होगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति वीडियो बनाकर थप्पड़ मारता है, तो उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि एक दिन उसे भी थप्पड़ पड़ सकता है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने राज्य सरकार को याद दिलाया कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी की है और इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

अठावले ने भाजपा नेता आशीष शेलार के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जैसे पहलगाम में धर्म पूछकर हमला किया गया, वैसे ही यहां भाषा पूछकर हमला हो रहा है. अठावले ने कहा कि एमएनएस के लोगों को अगर दादागिरी करनी है तो पाकिस्तानियों से करें, हम सब हिन्दुस्तानी हैं. अठावले ने भी यही दोहराया कि देशवासियों के बीच इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है.

ज़रूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएँ और ज्ञान-संपदा निहित हैं – लोकरंजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में वार्षिकोत्सव एवं छात्रावास दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के

प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया।

यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

उज्जैन। आज दिनांक ०२-०५-२०२६ को वैदिक विज्ञान केन्‍द्र, का.हि.वि.वि. एवं महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्‍त तत्‍त्‍वावधान में

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE