चोरों ने ताला तोड़ा, नकदी और चांदी के सिक्के उड़ाए; पुलिस जांच में जुटी

— चोरी की वारदात से दहशत में डॉक्टर व मोहल्ला
— शकरपुर बी ब्लॉक में क्लीनिक को बनाया निशाना
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर बी ब्लॉक से एक सनसनीखेज चोरी की खबर सामने आई है। यहां के प्रतिष्ठित क्लीनिक संचालक डॉक्टर आर.के. जैन के क्लीनिक में बीती रात जब क्लीनिक बंद था तब चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के चुरा लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डॉ. आर.के. जैन, जो कि पिछले 35 वर्षों से बी ब्लॉक शकरपुर में क्लीनिक चला रहे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह वसुंधरा, गाज़ियाबाद में अपने निवास पर थे। बहृस्‍पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे उनके एक पड़ोसी ने क्लीनिक का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी, तब डॉ. जैन तत्काल वसुंधरा से रवाना हुए और सुबह करीब 7:30 बजे अपने क्लीनिक पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। शकरपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
डॉ. जैन के अनुसार, चोर उनके क्लीनिक से लगभग ₹35,000 की नकदी और चांदी के लगभग 20 सिक्के लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि चोरों ने क्लीनिक के शटर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शकरपुर थाना पुलिस ने क्लीनिक परिसर की बारीकी से जांच-पड़ताल की है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके, सीसी टी वी में एक चोर की शक्‍ल साफ-साफ नजर आ रही है सीसीटीवी के अनुसार चोरों ने लगभग रात्री 3.25 बजे क्‍लीनिक का ताला तोड कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने वारदात को तड़के सुबह अंजाम दिया जब पूरा इलाका शांत और सड़कों पर सन्नाटा होता है जो कि चोरों के लिए एक सहज वातावरण होता है वारदात को देने के लिए।
इस वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। कई लोग पूछ रहे हैं कि जब एक प्रतिष्ठित डॉक्टर का क्लीनिक सुरक्षित नहीं है, तो आमजन कैसे सुरक्षित महसूस करें? इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और लोगों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE