गाजियाबाद: हिस्ट्रीशीटर की बर्थडे पार्टी मे शराब पीकर ठुमके लग रहे चार पुलिसकर्मी सस्पेंड।

साहिबाबाद में हिस्ट्रीशीटर की बर्थडे पार्टी में पुलिस कर्मियों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीसीपी ने जांच कर सादे कपड़ों में नाचते दिखाई दिए चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया, गौ हत्या का आरोपी है हिस्ट्रीसीटर।

गाजियाबाद। साहिबाबाद सोशल मीडिया पर 27 सितंबर का एक वीडियो वायरल हुआ वीडियो में पुलिस कर्मियों को नशे बियर की बोतल हाथ में लेकर बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखाई देने पर पुलिस विभाग की किरकिरी कर दी।
वीडियो में पुलिसकर्मी हिस्ट्रीशीटर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए दिखाई दिए और बार बाला के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

थाना साहिबाबाद क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया मामला सामने आने के बाद डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद थाना के एक क्षेत्रहिस्ट्रीशीटर इरशाद के जन्मदिन की पार्टी साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित रोज बार क्लब में आयोजित की गई थी। पार्टी के वीडियो में शामिल पुलिसकर्मी बियर की बोतल लिए बार गर्ल्स के साथ नाचते दिखाई दिए। वीडियो के वायरल होने के बाद पहचान की गई तो इसमें उपनिरीक्षक आशीष कुमार जादौन, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, सिपाही ज्ञानेंद्र कुमार और अमित कुमार शामिल पाए गए।

ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE