नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

नोएडा। (अर्जुन सिंह) शनिवार नोएडा के सेक्टर-75 मैक्सबलिस ग्रांड किंगस्टन में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बैंक के CGM एवं ज़ोनल हेड (दिल्ली) शशांक दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत नए ग्राहकों के साथ मिलकर फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया। इस दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान शशांक दीक्षित ने कहा कि नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करना है। नई शाखा में ग्राहकों के लिए बचत और चालू खाता, लोन सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक में ग्राहकों के लिए लॉकर सुविधा भी मौजूद है। इससे सेक्टर-75 और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों एवं व्यापारियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान डिप्टी ज़ोनल हेड जितेंद्र जोशी, सीनियर रीजनल हेड गुरदेव सिंह कंबोज और बैंक मैनेजर पूनम चंदन तो वहीं ग्राहकों में चितकारा, प्रतीक्षा सूद, एम शुक्ला, संजीव वालिया, आलोक रायज़ादा और नीलम गांधी आदि मौजूद रहे।

ज़रूर पढ़ें

गाजियाबाद कौशाम्बी बीट आरक्षी विनेश कुमार की सतर्कता ने खोला पाकिस्तान तक फैला जासूसी नेटवर्क, भोवापुर में गश्त के दौरान मिली एक सूचना से शुरू हुई जांच, 21 गिरफ्तारियों तक पहुंचा मामला ।

विनेश कुमार की सतर्क निगाह और बीट गश्त के दौरान मिली एक सूचना से शुरू हुई जांच, 21 गिरफ्तारियों तक पहुंचा मामला । राष्ट्रीय सुरक्षा

आरईसी लिमिटेड ने उत्साहपूर्ण मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ने शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट में आंतरिक टूर्नामेंट आयोजित करके बड़े उत्साह और

सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुई ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’

चंडीगढ़: ( गिरवर शर्मा )पंजाब ललित कला अकादमी, सेक्टर 16 में चल रही तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’ का आज भव्य समापन हो गया।

महिला समानता दिवस पर ब्राह्मण सहयोग मंच ने किया महिलाओं का सम्मान।

साहिबाबाद (दयाल शर्मा)  श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित जिंदल मार्केट, डी-ब्लॉक के प्राचीन शिव मंदिर में ब्राह्मण सहयोग मंच द्वारा महिला समानता दिवस के अवसर पर सम्मान

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE