पत्रकारों के हित में हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली, हरियाणा सरकार ने पत्रकारों के हित में एक ओर निर्णय लेते हुए पत्रकार पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मिलने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के प्रस्ताव को आज मंजूरी प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने आज चंडीगढ़ में बताया कि पेंशन राशि में सालाना वृद्धि के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब केंद्र सरकार द्वारा तय मानदंडों के अनुसार डीए में की जाने वाली वृद्धि के अनुपात में पत्रकारों की पेंशन रा‌शि में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकार पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इस योजना के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार पत्रकारों को 20 साल का अनुभव तथा 5 साल की अवधि के लिए हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा एक मीडिया मैत्री राज्य है और मुख्यमंत्री पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रहे हैं। पत्रकारों को पेंशन प्रदान करने की काफी लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने पूरा किया। इसके अलावा, पत्रकारों के लिए बीमा योजना, हरियाणा परिवहन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के साथ-साथ हर जिले में मीडिया केंद्र भी स्थापित किये हैं, ताकि मीडियाकर्मी बिना किसी असुविधा के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

ज़रूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन परंपराएँ और ज्ञान-संपदा निहित हैं – लोकरंजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर में वार्षिकोत्सव एवं छात्रावास दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के

प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया।

यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

उज्जैन। आज दिनांक ०२-०५-२०२६ को वैदिक विज्ञान केन्‍द्र, का.हि.वि.वि. एवं महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्‍त तत्‍त्‍वावधान में

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE